Siwan News

सदर अस्पताल के काउंटर से मिली दवा पर नहीं था स्टीकर

परवेज अख्तर/सिवान : सदर अस्पताल की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। इसकी जानकारी मंगलवार को तब देखने को मिली, जब महाराजगंज के बढ़इयां टोला निवासी तारकेश्वर राम को इलाज के लिए उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने दवा की पर्ची देकर उसके परिजनों को दवा लाने के लिए भेजा। जब परिजन दवा काउंटर से दवा लेने गए, तो दवा पाने के बाद पाया कि दवा के रखरखाव के अभाव में स्थिति बद से बदतर हो गई थी। इस पर उसके परिजनों ने पीड़ित को दवा देने से साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चिकित्सकों को दी। फिर जांच के बाद पाया गया कि दवा की एक्सपायरी डेट ठीक थी। लेकिन रखरखाव के कारण दवाइयों की एेसी बदतर हालत हो गई है। इससे अस्पताल के दवा भंडार में रखरखाव पर प्रश्नचिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।

क्या कहते है जिम्मेदार

पटना और मुजफ्फरपुर से दवाइयां आती हैं। उनको वो कैसे स्टोर करते हैं इस बात की जानकारी नहीं है। फिर भी मामला संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

डॉ. शिवचंद्र झा, सिविल सर्जन सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026