Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जिले के 61 वैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सदर अस्पताल में लगी सूची

परवेज़ अख्तर/सिवान:
स्वास्थ्य विभाग जिले में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई करने के लिए 61 वैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची वाला फ्लैश बोर्ड सदर अस्पताल के मेन गेट पर लगाया गया है। इसमें जिले के वैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नाम दर्ज है। बोर्ड में वैध अल्ट्रासाउंड के नाम अंकित होने से मरीज अब वैध और अवैध केंद्रों का पता लगा सकेंगे। वहीं सभी प्रखंडों में वैध अल्ट्रासाउंडों की सूची वाला फ्लैश बोर्ड लगाया जा रहा है। बता दें कि जिले में हजारों अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण इनपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं कार्रवाई के लिए जब टीम बनाती है तो छापेमारी के पूर्व ही सभी अवैध अल्ट्रासाउंड संचालक इन्हें बंद कर फरार हो जाते हैं। जब मामला शांत हो जाता है तो पुन: अवैध अल्ट्रासाउंड संचालित होने लगता है। निबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूची में कई प्रखंडों में एक भी वैध अल्ट्रासाउंड केंद्र नहीं है।

यहां हैं वैध अल्ट्रासाउंट केंद्र

  • सिवान शहरी क्षेत्र में 41 वैध अल्ट्रासाउंड
  • मैरवा में 6 वैध अल्ट्रासाउंड
  • नौतन, आंदर, रधुनाथपुर, सिसवन, चैनपुर, तरवारा व मदारपुर में एक वैध अल्ट्रासाउंड, जबकि बड़हरिया में दो, महाराजगंज में तीन व बसंतपुर में दो वैध अल्ट्रासाउंड हैं।
  • कहते हैं अधिकारी
  • जिले के 61 वैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची हर जगहों पर लगाई जा रही है। अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगाी।
  • डॉ. युदवंश कुमार शर्मा

सिविल सर्जन सदर अस्पताल।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024