Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सदर अस्पताल:-जिले के 25 से अधिक चिकित्सकों का विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापन

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना द्वारा अनुशंसित चिकित्सकों को बिहार स्वास्थ्य सेवा वर्ग के अंतर्गत जिले के सदर अस्पताल समेत अन्य चिकित्सा केंद्र में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। इस तबादले के बाद जिले के सदर अस्पताल में तैनात कई चिकित्सक इधर से उधर हो गए हैं। इनमें महिला चिकित्सक डॉ. मिताली का तबादला जिले से बाहर हुआ है, उन्हें मधुबनी में पदस्थापन मिला है। जबकि कुछ का जिले के ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरण हुआ है।

इसके बारे में सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉ. मिताली को मधुबनी, डॉ. विजय कुमार को सदर अस्पताल से पचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. मेनका को सदर पीएचसी से बसंतपुर पीएचसी, डॉ. प्रभात को स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह को सीएचसी भगवानपुर हाट, डॉ. नवीन कुमार व डॉ. राजीव रंजन को सीएचसी बसंतपुर

डा. आरके प्रियंका व मो. सर्फुद्दीन को सीएचसी बड़हरिया, मो. जावेद अख्तर, संजय कुमार, संतोष कुमार, मो. शमीम व मो. शमीम फारुखी को सीएचसी आंदर, नरेंद्र कुमार को सदर पीएचसी, मनोज राम व सिद्धार्थ रामानुजम को पीएचसी रघुनाथपुर, आकाश कुमार को नौतन पीएचसी, प्रकाश कुमार व सूर्यजीत कुमार सिंह को मैरवा पीएचसी, संजय कुमार को सदर अस्पताल, प्रदुम्न सिंह को सीएचसी भगवानपुर हाट को पदस्थापित किया गया है। सीएस ने बताया कि चिकित्सकों का पदस्थापन कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026