परवेज अख्तर, सिवान न्यूज़:- सिवान सदर अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे ही है। सोमवार को सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तथा एक्सरे की शुरुआत होनी थी लेकिन अस्पताल में सिर्फ एक्सरे की ही सेवा बहाल हुई। जबकि एक बार फिर से आम जनता ठगे गए और अल्ट्रासाउंड की सेवा की शुरुआत नहीं हो सकी। इस कारण कई मरीजों को मजबूर होकर बाहर में ही अपना जांच कराना पड़ा। बता दें कि वर्तमान समय में अल्ट्रासाउंड तथा एक्सरे संचालकों का क्रमश: 40 और 20 लाख रुपये बकाया है। ये दोनों सेवाएं सदर अस्पताल में पहली जनवरी से बंद थीं। लेकिन आश्वासन के बाद एक्सरे सेवा शुरू की गई। वहीं सोमवार को अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू होनी थी। लेकिन मशीन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण सेवा बहाल नहीं हो सकी। अल्ट्रसाउंड संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से इसे चालू करना था लेकिन जब अल्ट्रसाउंड रूम में आया तो मशीन को चालू नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा 17 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया गया है लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…