Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सदर अस्पताल :- अब एचआईवी मरीजों का जिले में ही होगा इलाज

सिवान ऑनलाइन न्यूज़ का असर

परवेज़ अख्तर/सिवान : सदर अस्पताल में जल्द ही एचआइवी पीड़ितों के इलाज के लिए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर खोला जाएगा। इसको लेकर विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर तक एआरटी सेंटर काम करना शुरू कर देगा। यह सेंटर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक के भवन में बनेगा। इसके खुलने से एचआइवी पॉजिटिव मरीजों को इलाज व दवा लेने के लिए किसी दूसरे स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इससे निजात मिलेगी।

सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पूर्व नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी की टीम ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे। अभी जिले में एआरटी सेंटर नहीं होने के कारण मरीजों को पटना या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इस एआरटी सेंटर में सीडी फोर सहित अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। सीडी फोर लगाने का मुख्य उद्देश्य मरीज की बीमारी किस परिस्थिति में है, उसका पता लगाना है। पहले ब्लड काउंट साढ़े तीन सौ से नीचे होने पर दवा शुरू की जाती थी, पर अब बीमारी की पुष्टि होते ही दवा शुरू कर दी जाएगी। चिकित्सकों सहित कर्मियों की हो गई नियुक्ति सदर अस्पताल में भी एचआइवी से ग्रसित मरीजों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक चिकित्सक, एक जीएनएम, एक काउंसलर व एक लैब टेक्निशियन की नियुक्ति की है। इस केंद्र पर मरीजों की जांच करने के साथ समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा मुहैया कराने की सुविधा रहेगी।

क्या कहते हैं सीएस:

सदर अस्पताल में 15 सितंबर तक एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर चालू हो जाएगा। इसके चालू होने से एड्स मरीजों को काफी सहूलियत मिलने लगेगी। एआरटी सेंटर से ही मरीजों को दवाइयां भी मिलेंगी। प्रथम चरण में भवन की व्यवस्था कर चिकित्सक समेत कर्मियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सिवान।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026