सदर एसडीओ राम बाबू बैठा ने अंचलाधिकारियों व थानाध्यक्षों को बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सदर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद निवारण को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई।भूमि विवाद के मामलों को सुनने के क्रम में बैठक की अध्यक्षता कर रहे सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि भूमि विवाद के अधिकतर मामले अतिक्रमण व रैयती भूमि पर विवाद से संबंधित है।सुनवाई के क्रम में संबंधित पक्षकार भी उपस्थित थे। सुनवाई के बाद भूमि विवाद के मामलों की भी समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वर्तमान समय में जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की भी संख्या अधिक है। इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारियों व थानाध्यक्षों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया।

साथ ही साथ सांप्रदायिक व जातिय तनाव से संबंधित भूमि विवाद के मामलों पर विशेष निगरानी रखने एवं उन विवादों के निपटारे में भी तेजी लाते हुए कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। एसडीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जमीन विवाद से संबंधित विशेष बैठक थाना परिसर में करने का निर्देश सीओ एवं थानाध्यक्ष को दिया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच द्वारा की जा रही सुनवाई पर भी नजर बनाए रखने को कहा। किसी भी गंभीर विषय पर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया।समीक्षात्मक बैठक में सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव,जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव, पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह,आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव,असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,चैैनपुर ओपी प्रभारी अभिमन्यु यादव सहित सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024