✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गुरुवार को दो पहिया वाहन की जांच पुलिस द्वारा की गई।वहीं चालकों के बीच हेलमेट जागरुकता अभियान चलाया गया।जांच को देख बिना कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। जांच अभियान शहर के जेपी चौक,तरवारा मोड़,बबुनिया रोड, स्टेशन रोड चलाया गया।जहां बिना हेलमेट पहने बाइक सवार लोगों को रोक कर हेलमेट पहनने का सलाह देते हुए उन्हें जागरूक भी किया गया।
इस दौरान सदर एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व मैं भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था लेकिन उस समय हेलेमेट का इस्तेमाल किया था इस कारण चोट कम लगी थी। इसके बाद मैंने संकल्प लिया है कि वाहन चालकों को हेमलेट के प्रयोग के लिए जागरूक करूंगा।इस दौरान नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…