परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सराय ओपी थाना के मखदुम सराय दखिल टोला निवासी माशुम अली के 18 वर्षिय पुत्र सद्दाम हुसैन की निर्मम हत्या कांड के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर है। मृतक के पिता ने पुलिस को अपने फर्द बयान में बताया की है कि मेरा पुत्र सद्दाम हुसैन बीते 6 अप्रैल को घर से गया लेकिन वापस नहीं लौट कर आया। नही लौटने पर बहुत खोज बिन की परन्तु उसका कहीं सुराग नही लगा बाद में 8 अप्रैल को उसका शव मकदुम सराय तुरहा टोली पुरानी किला के तलाब के किनारे बोरे से लिपटा खून से लथपथ मिला. उसने पुलिस से साफ तौर पे कहा की अज्ञात अपराधियों द्वारा मेरे पुत्र को चाकू व ईंट से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गयी। क्योंकि उसके शव मिलने के बाद देख गया कि उसके ललाट को अपराधियों द्वारा कुचल दिया गया है। बहरहाल चाहे जो हो पुलिस कप्तान नवीन चन्द्र झा के निर्देश के आलोक में हत्या काण्ड के अनुसंधानकर्ता घटना के हरेक बिंदुओं पर गहराई से अनुसन्धान प्रांरभ कर दी है लेकिन सराय ओपी थाना पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।उधर सद्दाम हत्या कांड को लेकर उसके परिजन अभी तक सदमे से नही उभर पा रहे है नौजवान बेटे की गम में उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…