परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित चमड़ा मंडी समीप एक दिसंबर की सुबह रुपये के बंटवारे के दौरान हुए विवाद में बदमाशों ने मो. सगीर उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस फरार आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
घटना को सात दिन बीत चले, और पुलिस फरार आरोपितों का सुराग तक नहीं लगा पाई। स्वजन अपने बेटे के हत्यारोपितों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने की आस में बैठे हैं। वहीं पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भटक रही है, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिल रही है। बता दें कि मृत सगीर के पिता सह महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार महाराजगंज निवासी मो. सलीम के फर्द बयान पर सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…