हुसैनगंज: दूसरे की हत्या की साजिश रच रहा था सगीर पर विनोद हो गया बम से घायल

  • प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल से पटना के लिए रेफर
  • बम विस्फोट से एक 4 वर्षीय बच्चा भी हुआ घायल

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ:

जहां पूरा सिवान बरसात के पानी से त्राहिमाम है तो दूसरी तरफ इस बरसात के मौसम में भी अपराधी जो अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार की दोपहर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव से एक सनसनीखेज अपराधिक मामला उभर कर सामने आया है कि जहां दूसरे की हत्या की साजिश रच रहे एक व्यक्ति बम विस्फोट में बुरी तरह से घायल हो गया है। वहीं इस दौरान एक चार वर्षीय बच्चा भी बम के छींटे के चपेट में आ जाने से घायल हो गया है। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

घायलों में जुड़कन गांव के विनोद मांझी (40 वर्ष) व इनका चार वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार शामिल है। परिजनों ने बताया कि जुड़कन गांव का सगीर साई नामक व्यक्ति ने उसे एक झोला में रखा बम दे दिया और कहा कि एक व्यक्ति आएगा तो उसे आप दे देना तब तक इसी बीच झोले में रखा बम विस्फोट कर गया। जिससे विनोद मांझी तथा इनका पुत्र सत्यम कुमार(4 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि विनोद मांझी गांव में अपने पुत्र सत्यम को लेकर बिस्किट खरीदने वास्ते निकले था कि इसी बीच सगीर साई नामक व्यक्ति से इनकी मुलाकात हो गई। जहां सगीर साई नामक व्यक्ति ने झोले में रखा बम विनोद मांझी को दे दिया था। जिससे यह घटना घटित हुई।

बहरहाल चाहे जो हो यह पुलिसिया जाँच का विषय है की सगीर साई नामक व्यक्ति ने विनोद मांझी को झोला में रखा बम कौन से आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए दिया था। उधर इस घटना को लेकर एसपी अभिनव कुमार ने घटना के हरेक बिंदुओं पर पारदर्शिता पूर्वक गहराई से जांच करने का निर्देश स्थानीय पुलिस को दी है। उधर स्थानीय पुलिस ने एसपी के दिशा निर्देश के आलोक में घटना के हरेक बिंदुओं पर अनुसंधान जारी रखा है। खबर प्रेषण तक उक्त घटित घटना को लेकर कोई विधिवत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024