Siwan News

शहर में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

परवेज अख्‍तर, सिवान:- रामनवमी जुलूस रविवार को है। इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार की शाम डीएम महेंद्र कुमार, एसपी नवीनचंद्र झा, एसडीओ अमन समीर, एएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में समाहरणालय से फ्लैग मार्च निकाला गया। जो रजिस्ट्री कचहरी, कागजी मोहल्ला, मौलेश्वरी चौक, शांति वट वॄक्ष, शुक्ल टोली, बनिया टोली, पुरानी किला, नई किला, नवलपुर, श्रीनगर होते हुए पुनः समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, महादेवा ओपी, सराय ओपी, महिला थाना एवं एससीएसटी के थानाध्यक्ष समेत सैकड़ों जवान मौजूद थे। जवानों की इतनी संख्या और सायरन की आवाज को सुनकर हर कोई अपने-अपने कार्य छोड़ फ्लैग मार्च देखने लगा। बता दें कि शहर में शांतिपूर्वक रामनवमी जुलूस संपन्न कराने के लिए जिला बल के अलावा पांच अन्य जवानों की कंपनियां गुरुवार की देर शाम तक पहुंच गईं। इसमें एक कंपनी एसएसबी, दो रैफ, एक घोड़ा माउंटेड यूनिट, एक बीएमपी जवान की कंपनी जिला में आ रही है। इस दौरान जुलूस को देख प्रशासन ने शहर में 15 जगह सीसी कैमरे लगाए गए जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। रामनवमी जुलूस में बाहर से आए जवान जुलूस के साथ रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024