Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शुरू हो गई निर्धारित रेट चार्ट पर सामानों की बिक्री

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लाॅक डाउन के दौरान रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान सामग्रियों के मूल्यों का निर्धारण किया गया है। एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि सभी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं व खाद्यान सामग्रियों का निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मनमाने रूप से बिक्री करने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं दुकानों को सील भी कर दिया जाएगा। कहा कि एक ओर जहां पूरा विश्व व भारत कोरोना जैसी घातक बीमारी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर खाद्यान सामग्रियों के विक्रेता मूल्य बढ़ाकर मानवीय मूल्यों को तार-तार नहीं करें। प्रशासन द्वारा सामानों की कीमत निर्धारित किए जाने के बाद लोगों द्वारा कालाबाजारी की शिकायत शहरी क्षेत्र में काफी हद तक कम हो गई है।

सामग्री दर (प्रतिकिलो)
चावल 27-42 रुपये
गेहूं 24-25 रुपये
गेंहूं का आटा 26-28 रुपये
चना 57-60 रुपये
अरहर दाल 87-90 रुपये
उरद दाल 97-102 रुपये
मूंग दाल 103-105 रुपये
मसूर दाल 64-66 रुपये
चीनी 37-39 रुपये
गुड़(मीठा) 34-37 रुपये
दूध 44-45 रुपये
सरसो तेल 102 रुपये/लीटर
डालडा 80-85 रुपये
रिफाइंड 104-106 रुपये
आलू 24-26 रुपये
प्याज 26-28 रुपये
टमाटर 30-35 रुपये
मटर 52-65 रुपये
नमक 18-20रुपये
हैंडवॉश 48 रुपये पीस
फ्लोर क्लीनर 45 रुपये पीस

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026