Siwan News

​सलमान को जिस हथियार से मारा उसे पुलिस ने किया बरामद

परवेज अख्‍तर, मैरवा (सिवान): थाना क्षेत्र के मिस्करही गांव में दो दिन पूर्व बिजली मिस्त्री सलमान की हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। रिवाल्वर लोडेड मिली है। इसके लिए हत्या की घटना के बाद से ही पुलिस इसे ढूंढने में दिन रात एक किए हुए थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद कई जगहों पर रिवाल्वर की तलाश की गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। एक दिन पहले रिवाल्वर को ढूंढने के लिए सारण से डॉग स्क्वायड भी मंगाया गया था। खोजी कुत्ते को साथ ले पुलिस इधर उधर दौड़ती रही लेकिन डॉग स्क्वायड रिवाल्वर ढूंढने में असफल रहा। फिर भी पुलिस ने हार नहीं मानी और रिवाल्वर को ढूंढने का काम जारी रखा। पुलिस ने पहले यह मालूम किया कि मुख्य आरोपी इसराक अहमद घटना के बाद किस रास्ते से होकर मैरवा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी के आधार पर उसे रिवाल्वर ढूंढने में सफलता मिली। मोतीछापर गांव के निकट थाना से कुछ दूर एक बाउंड्री के अंदर से बरामद की गई है। पुलिस हत्याकांड में मुख्य साक्ष्य के रूप में रिवाल्वर को देख रही है। घटनास्थल से दो पीनट भी पुलिस को मिला था। बता दें कि सलमान की हत्या दो गोली मार कर की गई थी। हत्या के बाद रिवाल्वर फेंक दिया गया। रिवाल्वर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। विदित हो कि मैरवा थाना क्षेत्र के मिस्करही में दो दिन पहले एक दुकान से 10 रुपये का वाशिंग पाउडर खरीदने के बाद पैकेट फटा होने को लेकर हुए विवाद में इसी गांव के बिजली मिस्त्री सलमान की हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस बरामद रिवाल्वर को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।​

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024