Categories: पटना

समस्तीपुर में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत के चकहबीब गांव वार्ड 10 में फूस के एक झोपड़ी में फंदे से झूलता अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव के ही नेवालाल सिंह के 58 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही इलाके सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के स्वजनो ने शव की शिनाख्त की। स्थानीय पुलिस के साथ सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। चकहबीब निवासी रामचंद्र सिंह खेती किसानी के साथ एलआईसी अभिकर्ता का भी काम करते थे। घर से करीब 500 मीटर दूर ठेका पर कुछ जमीन लेकर खेत में फसल और नींबू का बगान लगा रखा था।

वहीं फसल देखरेख के लिए फूस की एक झोपङी बना रखी थी। बताया जाता है कि रविवार देर शाम घर से बाइक लेकर फसल देखने खेत की ओर निकले। देर रात घर नहीं लौटने पर स्वजनों को चिंता हुई। आसपास काफी खोजबीन की। सोमवार सुबह नींबू बगान स्थित फूस की झोपङी में फंदे से झूलता शव मिला। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के स्वजनों ने बताया कि देर रात किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। इसके बाद सुबह हत्या की सूचना मिली। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024