Categories: पटना

समस्तीपुर: शौचालय के पास मिली आठ साल की मासूम की लाश, हत्यारे का सुराग पाने को पहुंचा डॉग स्कवायड

समस्तीपुर: जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के बसही भिंडी पंचायत में वार्ड संख्या 9 निवासी रामदयाल रामदयाल सहनी की पोती व हरिश्चंद्र सहनी की आठ वर्षीय पुत्री संगम कुमारी के हत्यारों का सुराग पाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने स्वान दस्ते (डॉग स्कवायड) की मदद ली। इसके साथ ही सदर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच हत्या के कारण और हत्यारों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान भी घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। विदित हो कि गुरुवार शाम आठ वर्षीय मासूम संगम कुमारी की गला रेत हत्या के बाद फेंकी गई लाश गांव में ही स्कूल के शौचालय के पास मिली थी। शुक्रवार को सदर डीएसपी एमएस फाखरी, ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस एवं ताजपुर पुलिस ने हत्या मामले की छानबीन की।

हत्यारों का सुराग पाने के लिए बुलाया गया स्वान दस्ता आसपास के क्षेत्र में भ्रमण के बाद हत्यारों का सुराग पाने में विफल रहा। इस दौरान सदर डीएसपी और पुलिस पदाधिकारियों ने मृतका के परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में अलग अलग पूछताछ कर भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024