Categories: पटना

सनकी बाप ने मासूम बेटे और बेटी की गला काटकर की हत्‍या, हथियार के साथ पहुंचा थाने

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक बेरहम बाप ने अपनी बेटी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद कातिल पिता ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में उसने पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो।

घटना गुरुवार देर रात की है। कातिल पिता को थाने में देखकर हैरान पुलिस ने उसे तत्‍काल हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची जहां 13 साल की लड़की और आठ साल के मासूम लड़के के शव पड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्‍यारे पिता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने हत्या में इस्‍तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

पत्‍नी पर शक करता था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार बेटी और बेटे को मौत के घाट उतारने वाले शख्‍स को अपनी पत्‍नी पर शक था। इस वजह से चंदन और उसकी पत्‍नी के बीच अक्‍सर विवाद होता था। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी शक में उसने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दे दिया। मोकामा थाना के कन्हाईपुर गांव के रहने वाले इस शख्‍स का नाम चंदन महतो है।

उसके हाथों मारे गए बेटे का नाम अंकित और बेटी का नाम अलीशा है। इस वारदात का खुलासा शुक्रवार की सुबह हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच इस शख्‍स को गांव में पागलों की तरह घूमते हुए देखा गया। उस समय लोगों को वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुबह जब पुलिस उसके घर पहुंची तब गांववालों को इस बारे में पता चला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026