उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पर बालू लदा ट्रक पलट गया. जिसके कारण 8 बारातियों की मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास सड़क से स्कॉर्पियो और उसके बगल से बालू लदा ट्रक गुजर रहा था. लेकिन सड़क खराब होने के कारण ट्रक स्कॉर्पियो के उपर पलट गया. जिसके कारण दबने से सभी की मौत हो गई.
लौट रहे थे बारात से
घायलों ने पुलिस को बताया कि बारात शहजादपुर से लौट रही थी. स्कॉर्पियो में 6-7 महिलाएं और बच्चे मिलाकर कुल 10 लोग सवार थे. लेकिन हादसे के दौरान दो लड़कियों ने कूदकर अपनी जान बचाई. बाकी ट्रक की चपेट में आ गए. मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…