Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कंटेनमेंट जोन में युद्ध स्तर पर हो रहा है सैनिटाइजेशन का कार्य

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन कोई भी कोताही बरतना नहीं चाह रहा है। उच्च स्तरीय निर्देश एवं प्रोटोकॉल का पूर्ण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय के निर्देश में सभी कॉन्टिनेंट जोन में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है ।

सैनिटाइजेशन का कार्य सीवान सदर अनुमंडल में एसडीओ संजीव कुमार एवं महाराजगंज के एसडीओ के कुशल नेतृत्व में सिवान सदर अनुमंडल एवं महाराजगंज अनुमंडल के सभी कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। जिले में कोविद 19 कोरोना पॉजिटिव वायरस के 30 मरीज पाए गए हैं। जिसमें से 18 मरीजों का रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है ।जिला प्रशासन प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में लगभग आधा दर्जन कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें रघुनाथपुर दरौली बड़हरिया गोरियाकोठी पचरुखी नौतन प्रखंड शामिल हैं। यहां करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे ।कोरटेनमेंट जोन में रघुनाथपुर को अति संवेदनशील कॉन्टिनेंट जोन माना गया है ।

जहां ओमान से आए एक व्यक्ति ने ही 22 लोगों को संक्रमित किया था ।लेकिन उसके संपर्क में आने वाले सभी संदिग्ध का रिपोर्ट नेगेटिव आ चुका है। हाल में ही केंद्रीय टीम आई थी, और आंकड़ों के अनुसार रोगी के ठीक होने को लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सीवान रेड जोन से जल्द ही ऑरेंज जोन में हो जाएगा ।लेकिन गोरेयाकोठी में मरीज मिलने के बाद इन संभावनाओं पर पानी फिर गया। अब जिला प्रशासन एनडीआरएफ की टीम के साथ जिले के सभी कोरेंटमेंट जोन में एक-एक इंच सैनिटाइजेशन के बगैर छोड़ना नहीं चाह रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई संक्रमण फैलने की संभावना ना बचे ।सीवान के सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय सतत क्षेत्रों का भ्रमण करके सैनिटाइजेशन एवं लाक डाउन का मानिटरिंग कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026