Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नगर पंचायत में कराया जा रहा है सैनिटाइजर का छिड़काव

परवेज अख्तर/सीवान:- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर नगर पंचायत के प्रशासन के द्वारा नगर पंचायत के सभी 14 वार्डो में वेलेन्टियरर्स के द्वारा घूम-घूम कर हर घर में सैनिटाईजर का छिड़काव कराया जा रहा है। इस अभियान की शुभारम्भ नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद उमाशंकर सिंह ने सभी वोलेन्टियरर्स को छिड़काव का उपकरण एवं सैनिटाईजर का दवा देकर नगर पंचायत कार्यालय से की। इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर नगर पंचायत के सभी वार्डो में सैनिटाईजर करने के लिए सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करवाया जा रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदो से अपील करते हुए कहा कि आप अपने वार्ड के सभी घरों के खिड़की दरवाजे सहित सार्वजनिक भवनों, मोटरसाइकिल आदि जगहों पर सेनेटाईजर का छिड़काव कराएं। इस मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार, अंकज कुमार, वार्ड पार्षद पति म.मुस्लिम, राजेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना कुमार, विद्याभूषण दूबे, नगर पंचायत कर्मी मनु सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026