परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े हैं तीन सेशन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीनों मामलों की सुनवाई अभियोजन एवं बचाव पक्ष की उपस्थिति में की गई। राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े पूरक मामले के अभियुक्त अखलाक एवं चंदन के मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता एस के रंजन की गवाही हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में गवाह एस के रंजन का मुख्य परीक्षण समाप्त होने के पश्चात बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने गवाह का जिरह किया जो समाप्त हो गया। इसी अदालत में पूर्व मुखिया विश्वनाथ चौधरी से जुड़े मामले एवं पूर्व एमएलसी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के भाई मृत्युंजय सिंह की हत्या से जुड़े मामले में आरोप गठन की बिंदु पर आंशिक सुनवाई की गई। अदालत ने शेष सुनवाई के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक रघुवर प्रसाद सिंह ,रामराज प्रसाद एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…