परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के स्माइल शहीद तकिया मुहल्ले में घर पर कब्ज़ा करने की नियत से एक बहन ने दूसरी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया.जिसमे माँ समेत पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान स्माइल शहीद तकिया निवासी अकलीमा खातून व मोहमद गुफरान के रूप में हुई है. घायल महिला ने बताया की सरकारी योजना के तहत घर बनाने का पैसा लेकर घर बनवाया.
जिसके बाद बहन और भाई पिता के साथ मिलकर मकान पर कब्ज़ा करने की नियत से हत्या करने का प्रयास कर रहे है.शनिवार की सुबह घर में खाना बना रही थी उसी दौरान पिता बहन और भाई लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए और बाहर निकलने के लिए बोलने लगे.जिसका विरोध की तो मारपीट कर घायल कर दिया.बिच बचाव करने पहुंचे बेटा को भी गंभीर चोट आई है.मकान बनाने से पहले पिता ने ही योजना की जानकारी दी और पैसा दिलवाया. कुछ दिनों से उनलोगो के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है. इस मामले में स्थानीय थाना को आवेदन दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…