परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी के बड़कागांव एन एच 227 ए पर रविवार को सुबह बकरी चुराने वाले दो उचक्कों को ग्रामीणों ने आटो के साथ पकड़ लिया तथा उनकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह चारा चरने आई दो बकरियों को उठाकर आटो में रख लिए तरवारा की ओर भागने लगे। तभी वहां किसी काम से निकले लोगों की नजर उन पर पड़ी।
ग्रामीणों ने उन चोरों को पीछा कर बड़कागांव चंवर से आटो व बकरा सहित पकड़ लिया तथा धुनाई की। पूछने पर दोनों अपना नाम बदल-बदल कर बता रहे थे। इस दौरान किसी ने थाने को सूचना दी। मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आटो व चोरों को पकड़ थाना लाकर पूछताछ कर रही है। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बकरी मालिक ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…