सराय ओपी: लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

01 चोरी की बाइक, 01 लोडेड रिवॉल्वर, 08 गोली, 01 मैगजीन, 01 चाकू एवं 01 मोबाइल बरामद

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित हाई स्कूल के मुख्य गेट के सामने लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक, एक लोडेड रिवाल्वर, आठ गोली, एक मैगजीन, एक चाकू व एक मोबाइल को बरामद की है। गिरफ्तार जीबी नगर थाना क्षेत्र के शंभोपुर गांव निवासी अमीर सुहैल, नूर मोहम्मद अली, रफी अहमद है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर बुधवार को जेल भेज दिया। मामले में सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश घटना करने के लिए एक जगह एकत्रित हुए हैं।

सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो अपराध का षड्यंत्र रचते हुए तीनों बदमाशों को कल्याणपुर गांव स्थित हाई स्कूल के मुख्य गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। ये तीनों किसी लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। तीनों के पास से हथियार, चोरी की बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में दो पर सराय थाना में हत्या की प्राथमिकी है। वहीं एक पर जीबी नगर थाना में प्राथमिकी है। तीनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026