Categories: छपरा

सारण डीआईजी पी कनन ने किया सिवान में थानाध्यक्षों के साथ बैठक

छपरा: सारण रेंज के डीआइजी पी कनन शनिवार को सीवान पहुंचे. जहां वे समाहरणालय में जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर लिया व परेड का निरीक्षण किया. उसके बाद एसपी कार्यालय कक्ष में क्राइम कंट्रोल के लिए बैठक की. बैठक में डीआइजी ने सबसे पहले क्राइम पर रोक लगाने का निर्देश दिया. कहा कि चोरी, लूट या शराब की तस्करी को हर हाल में रोकना है. अन्य मामलों में भी डीआईजी ने बारी-बारी से सभी थानों के फाइलों की गहनता से जांच की. बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर संबंधित थानेदारों पर कार्रवाई की बात कही. डीआइजी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्ती के साथ साथ बैंक, बाजार, मार्केट, पेट्रोल पंप पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही जो भी शराब पकड़ा जा रही है, उसका डाटा एकत्रित कर उसका एनालिसिस करने की बात कही.

सारण रेंज के डीआईजी पी कनन पहली बार सीवान आये थे. लेकिन जब पत्रकारों ने आने का कारण पूछना चाहा तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया. बैठक में गोपालगंज एसपी आनंद कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, नगर इस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम, महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार,हसनपुरा थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर, हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव, पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह,बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर जी.बी. नगर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार, गोरेयाकोठी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार, बसंतपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, आंदर थानाअध्यक्ष मनोज कुमार सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026