Categories: छपरा

सारण DM बोले- वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

छपरा: जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा देश के भविष्य, देश के विकास में उनकी ऊर्जा की जरूरत है ।राजनीतिक दलों एवम प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा है कि सरकारी संपत्तियो को बचाने के लिए अपने आसपास के लोगों को जागरूक करे, कहीं पर भी कोई असामाजिक गतिविधि करते हुए पाया जाता है तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06152-242444 पर सूचित करें, तत्काल की जाएगी कड़ी कार्रवाई ।

जिले में सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो की तैनाती।-डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारी भी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर पल-पल की गतिविधयों पर रख रहे है नजर।किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर क्विक रिस्पांस टीम तैयार है। सूचनातंत्र पूरी तरह से सक्रिय है ।

जिलाधिकारी, राजेश मीणा एवम पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा है कि अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने वालों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा है कि विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है। गड़बड़ी करने वालों को बख्सा नहीं जाएग.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने मे संलिप्त लोगो की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि उनकी संलिप्तता प्रमाणित होती है तो निश्चित रूप से कड़ी करवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026