Categories: छपरा

सारण: नोबेल कोचिंग सेंटर में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित

छपरा: जिला के बनियापुर प्रखंड हरपुर मिश्र टोला स्थित मशहूर कोचिंग संस्था नोबेल कोचिंग सेन्टर में अच्छे अंक से पास हुए विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। काफी निर्धन परिवेश से आने वाले छात्र सुजीत कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 445 अंक प्राप्त किया है, प्रियांशु कुमार ने 430 तो अभिषेक ने 416 अंक प्राप्त किया है और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस मौके पर कोचिंग संचालक मनोज कुमार पांडेय ने सभी उतीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया और उनका हौसला बढ़ाया, वहां उपस्थित 3 बच्चो की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह भावुक हो गए और कहा “आप तीनो को पढ़ाई से सम्बंधित कभी कोई जरूरत हो आप हमें बताइये हम हमेसा आपके साथ हैं” उन्होंने पढ़ाई में आर्थिक मदद करने का भी आश्वाशन दिया।इस मौके पर कोचिंग संचालक मनोज पांडेय,सुधेश्वर सिंह (साहेब सिंह) रामराज सिंह, कमलदेव सिंह, गजेंद्र सिंह(गमल सिंह), धनंजय कुमार(बी डी सी),बिपुल कुमार,नवनीत मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024