Categories: छपरा

सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने छठ की दी शुभकामनाएं

छपरा: आस्था के पवित्र छठ महापर्व के अवसर पर जिले की समस्त जनता एवम पंचायत प्रतिनिधियों व जन प्रतिनिधियों को सारण एमएलसी।निकाय। पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने शुभकामना दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने समस्त छठ व्रतियों को देव स्वरूप बतलाते हुए इस व्रत को कठोर तपस्या का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व दुनिया का एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें व्रती पहले अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्यदान करते हैं तथा पुनः अगले दिन उदीयमान भुवन भाष्कर को अर्घ्यदान करके अपना अनुष्ठान संपन्न करते हैं।

यह पर्व पवित्रता का पर्याय है। भगवान सूर्य इस अनुष्ठान को करने वाले व्रती को तत्काल पुण्यफल प्रदान करते हैं तथा अनुष्ठान में त्रुटि होने पर देवता कुपित हो जाते हैं और उनका कोपभाजन भी बनना पड़ता है। भगवान सूर्य साक्षात देवता हैं। श्री सुधांशू रंजन ने आग्रह किया है कि सबलोग मिलकर महापर्व में शामिल व्रतियों को उनका अनुष्ठान पूरा करने में हरसम्भव सहयोग करें। समितियों द्वारा स्थानीय स्तर पर छठ घाटों पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में शामिल युवकों का आभार प्रकट किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024