Categories: छपरा

सारण पुलिस ने मोबाइल झपट्‌टा मारकर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा

छपरा: सारण पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मारकर भागने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वही दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोबाइल झपट्टा के दो कांडों का उद्भेदन किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। जिसमें नया टोला बिशुनपुरा निवासी सोनू कुमार एवं नीतीश कुमार उर्फ गुड्डू कुमार शामिल हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में विगत महीने थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी ट्रैक्टर चालक प्रेम कुमार को फोरलेन पर मेहिया गांव के समीप मोबाइल से बात करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल उस समय झपट लिया था, जब वह ट्रैक्टर से उतरकर फोन से बात कर रहा था। वहीं दूसरी घटना में पटना के दानापुर निवासी डॉक्टर भूपेंद्र कुमार का भी मोबाइल उस समय बदमाशों ने झपट लिया था जब वह अपनी स्कूटी खराब होने के बाद फोरलेन पर अपने दोस्तों को सूचित कर उन्हें बुला रहे थे।

उक्त दोनों घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में मुफसिल थाना की पुलिस टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दोनो अभियुक्त सोनू कुमार एवं नीतीश कुमार उर्फ गुड्ड़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफतार अपराधकर्मियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनो मोबाईल को बरामद किया गया। इस संबंध में मुफसिल थानान्तर्गत कमरा काड सं0-232/22 एवं 314/22 अन्तर्गत अग्रेसर कारवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति एवं साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में लिया अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026