परवेज अख्तर/सिवान :- साहिब दरबार सेवा संस्थान द्वारा प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में शुक्रवार को एक आदर्श विवाह कराया गया। साहिब दरबार सेवा संस्थान द्वारा पूर्व से ही दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड के जई छपरा गांव निवासी मोहन पांडेय के पुत्र देवानंद पांडेय की शादी रघुनाथपुर थाने के पंजवार गांव निवासी चंद्रकांत दुबे की पुत्री श्वेता दुबे के साथ दहेजमुक्त कराई गई। इस संबंध में लड़के के पिता मोहन पांडेय ने बताया कि शाही दरबार सेवा संस्थान द्वारा हमलोगों को दहेज जैसी समाज की कुरीतियों के बारे में बताया गया एवं उससे लड़की पक्ष के ऊपर पड़ने वाले भार एवं फिजुलखर्ची के बारे मे समझाते हुए दहेजमुक्त शादी करने की अपील की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…