Categories: जिला

साड़ी शोरूम का ताला तोड़ लाखों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित पानी टंकी समीप अलब्रमका साड़ीज शोरूम में मंगलवार की रात चोरों ने शो रूम का ताला तोड़ कर लाखों रुपए के कीमती कपड़ों , दो एलईडी सहित 40 हजार नकद की चोरी की। घटना की जानकारी दुकानदार को बुधवार की अलसुबह हुई। इसके बाद दुकान के मालिक ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना पाकर पहुंची नगर थाना के पदाधिकारियों और टाइगर मोबाइल ने अपने अपने स्तर से जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने दुकान में लगे सीसी कैमरे के फुटेज की पड़ताल की, जिसमें दो चोर शोरूम में प्रवेश करते हुए देखे गए, जिन्होंने अपना मुंह बांधे रखा था। दुकान के अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने कैमरे का तार निकाल दिया और आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। शोरूम के मालिक मो. रिजवान नैयर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे शोरूम को बंद करने के बाद घर चला गया। बुधवार की सुबह नौ बजे बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहा था, तो देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है। जब नजदीक जाकर देखा तो दुकान में लगे दोनों ताले टूटे हुए थे। इसके बाद नगर थाना को सूचना दिया गया, नगर थाना के आने के बाद अंदर जाकर देखे तो चोरों द्वारा कैश काउंटर तोड़कर कर करीब 40 हजार रुपया एवं दो एलईडी टीबी की चोरी कर ली गई थी। नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं जांच करने पहुंची नगर थाना व टाइगर मोबाइल ने बताया कि अभी जांच किया जा रहा है। कुछ दूरी पर ही रात्रि में पुलिस बल तैनात रहते हैं, और गश्त भी पूरी रात होती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026