✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
दूसरे राज्यों में हो रही वर्षा के कारण सरयू नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कटाव भी तेजी से हो रहा है। कटाव को रोकने के लिए विभाग जुट गया है। हालांकि दरौली एवं सिसवन में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान के नीचे बह रहा है। रविवार को दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 59.220 मीटर रहा जो खतरे के निशान से 1.62 मीटर कम है। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 54.200 मीटर मापा गया, जबकि वहां खतरे के निशान से 2.84 मीटर नीचे सरयू का जलस्तर है। इस संबंध में एसडीओ नवल किशोर भारती ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। सरयू नदी द्वारा जिन जगहों पर कटाव किया गया उन पर जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
विभाग के एसडीओ चंद्रमोहन झा ने बताया कि अमरपुर और तीरबलुआ गांव के समीप कटाव होने से बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य में 20 से अधिक मजदूरों को लगाया गया है जहां मजदूरों द्वारा बोरियों को सही करना, बालू डालना, ईंटनुमा जाली बनाना, मिट्टी हटाना और बोरियों को सही से पैचअप करना शामिल है। इस संबंध में सीनियर जेई रजनीश कुमार रवि का कहना है कि कटाव स्थल पर कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…