Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

साइबर अपराधियों का शिकार बना एसबीआई ग्राहक

परवेज अख्तर/सिवान : साइबर अपराधियों ने एक बार स्टेट बैंक के एक ग्राहक के साथ धोखा कर खाते से 53 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली है। यह मामला तब सामने आया जब खाताधारी बैंक में रुपये निकासी को पहुंचा। बैंक कर्मी ने बताया कि उसके एकाउंट में एक भी रुपया नहीं है। खाता से रुपये निकाल लिए जाने की जानकारी होने पर इसकी शिकायत उसने शाखा प्रबंधक से की है। इस संदर्भ में बताते हैं कि देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार निवासी मुन्ना प्रसाद का अकाउंट एसबीआई मैरवा में है। वह दो महीने पहले खाड़ी देश से लौटे हैं। जब बैंक से रुपये निकालने के लिए गए तो बैंक कर्मी ने बताया कि उनके खाते का बैलेंस शून्य है। यह सुनकर वे चौंक पड़े। उन्होंने बैंक कर्मी को बताया कि उनके खाते में 53 हजार रुपये थे। साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से उनके खाता से 53 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने शाखा प्रबंधक से की है। उन्होंने इस संदर्भ में मैरवा थाना में भी आवेदन दिया है। बैंक ग्राहकों के साथ साइबर अपराध की घटनाएं लगातार हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026