परवेज अख्तर/सिवान:
गुठनी के सोहगरा पूरब पट्टी में पूर्व में चल रहे मुकदमें को उठाने को लेकर हुये विवाद में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गुठनी पुलिस ने एक अभ्युक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार युवक गुठनी थानाक्षेत्र के बकुलारी गांव निवासी तारकेश्वर दुबे का पुत्र विशाल दुबे है जिसके खिलाफ गुठनी थानकाण्ड संख्या 258/20 धारा 341, 427, 506, 504, 34 भादवी तथा 27 आर्म्स एक्ट व 3(I) (v-a) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है हालां कि इस कांड में आधा दर्जन से अधिक आरोपित है.
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया सोहगरा पूरब पट्टी निवासी कृष्णा राम ने प्राथमिकी दर्ज करवाया है.उसने आरोप लगाया है कि पूरब पट्टी के ही रमेश सिंह,रोबिन सिंह,विकाश सिंह,अंशु सिंह,बलजीत सिंह व अवशेष पांडे ने पूर्व में चल रहे थानाकाण्ड संख्या 88/19 को वापस लेने की धमकी देते हुये हथियार से फायर कर दहशत बनाया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…