Siwan News

विद्यालय में बच्चे का हाथ टूटा, अभिभावक पहुंचे थाना​

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा प्रखंड के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा चार के छात्र के हाथ की हड्डी टूट जाने से नाराज अभिभावक ने मैरवा थाना में विद्यालय संचालक के विरुद्ध लापरवाही बरतने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। बताते हैं कि सेंट जोसेफ विद्यालय मैरवा में थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी मुनीलाल चौरसिया का पुत्र गौरव कुमार कक्षा 4 में पढ़ता है। वह रोज की तरह शुक्रवार को पूर्वाह्न 6.30 बजे विद्यालय गया था। एक घंटे के बाद किसी शिक्षक ने इस बच्चे के परिजन को फोन कर बताया कि आपका बच्चा घायल हो गया है। विद्यालय आकर उसे ले जाएं। मुनीलाल ने दिए गए आवेदन में कहा है कि जब विद्यालय में वे पहुंचे तो वहां विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक नहीं थे। वहां बताया गया कि बच्चा खेलने के दौरान गिर पड़ा। बच्चा को लेकर वे अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसके हाथ की हड्डी टूट गई है। गोरखपुर से लौटने के बाद उन्होंने मैरवा थाना में शनिवार को आवेदन देकर विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में प्राचार्य ने कहा कि बच्चा खेलते हुए गिर पड़ा जिसके कारण उसका हाथ टूट गया। उस वक्त वे विद्यालय में मौजूद नहीं थे। स्कूल के शिक्षक उसे लेकर रेफरल अस्पताल गए और इलाज कराया। इसके बाद उसके अभिभावक उसे लेकर आगे इलाज के लिए गए।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026