परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली पंचायत के हरपुर टोला कादिरगंज में मूसलाधार बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक कादिरगंज के अली असगर उर्फ नेउर का 11 वर्षीय पुत्र जमशेद आलम था। वह सोमवार को दो बजे कादिरगंज के बागीचे में घरेलु काम को लेकर गया हुआ था। तभी, मूसलाधार बारिश होने लगी। इसी दौरान उसके शरीर पर अचानक बिजली गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक लक्ष्मीपुर सरकारी स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र था। वह दो भाई में सबसे छोटा था। बड़ा भाई खुर्शेद आलम 13 वर्ष का है जो घर पर रहकर मजदूरी करता है व अपने पिता के काम मे मदद करता है।
मृतक का परिवार काफी गरीब है। पिता असगर अली उर्फ नेउर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर है। मौत की खबर के बाद कादिरगंज गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही थीं। उसकी मां सितारा खातून पुत्र को खोने पर बार-बार बेसुध हो जा रही थी। वहीं भाई खुर्शेद आलम व पिता असगर अली का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर मृतक के परिजनों को हरजीत मांझी, सेराज अहमद सोनू, चांद बाबू, पंकज मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…