परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सदर प्रखंड के बरहन गोपाल स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कास्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। बता दें कि झारखंड के लातेहार में आयोजित विद्या भारती, उत्तर-पूर्व का 32वां क्षेत्रीय ताइक्वांडो खेलकूद समारोह में महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल के भैया रजनीश कुमार, अमित कुमार, अरमान कश्यप, यशवर्धन, शिवांशु शेखर, वैभव कुमार व बहन प्रशंसा भारती, श्वेता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कास्य पदक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं पूरे राज्य एवं लोक शिक्षा समिति, बिहार को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में पूरे बिहार एवं झारखंड से कुल 268 प्रतिभागी भैया-बहनों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में चयनित स्वर्ण पदक प्राप्त विजेता भैया-बहन -बहन 20 से 24 सितंबर नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, सह सचिव अजय तिवारी, क्षेत्रीय सह शारीरिक प्रमुख प्रदीप कुमार कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्रा, सचिव शंभूनाथ प्रसाद गुप्ता ने भैया-बहनों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024