Categories: पटना

बड़ी खबर : बिहार में बुधवार से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, मुख्यमंत्री नितीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ:

बिहार के लोगों को अनलॉक 4 में बड़ी राहत मिली है. नीतीश सरकार ने अनलॉक 4 के तहत स्कूल-कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को भी खोलने का निर्णय लिया है. सोमवार को अनलॉक 4 के बारे में जानकारी देते हुए खुद सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कोरोना की समीक्षा के बाद सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया हैय हालांकि इन ऑफिसों में केवल वैक्सीनेटेड लोग ही प्रवेश पा सकेंगे.

बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 11वीं और 12वीं तक के स्कूल समेत कॉलेज, टेक्निकल इंस्टीट्यूट, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान को 50 फ़ीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ खोलने का निर्णय लिया है. इसके अलावा रेस्टोरेंट और खाने की दुकान को भी खोलने की इजाजत देते हुए बिहार सरकार ने बड़ी छूट दी है. हालांकि रेस्टोरेंट्स और खाने की दुकान में दुकान की कुल क्षमता के 50 फ़ीसदी लोग ही बैठकर भोजन का आनंद ले सकेंगे.

इससे पहले सोमवार को कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर हुई अहम बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए. पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अनलॉक- 4 के नियम कानून को लागू करने का निर्णय लिया गया. अनलॉक 4 में भी पहले की तरह दुकानों को अल्टरनेट डे खोलने का आदेश दिया गया है. दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी. अनलॉक 4 के दौरान भी रात में नाईट कर्फ्यू 9 बजे से लागू रहेगा. बिहार में अनलॉक-4 के नए नियम कानून अगले एक महीने के 7 जुलाई से लागू होंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026