Categories: पटना

बिहार में जातीय जनगणना पर फंसा पेंच, सीएम नीतीश बोले- अभी डेट फाइनल नहीं; बीजेपी की ओर से आया ये रिएक्शन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार में जातीय जनगणना कराने को लेकर सभी दलों की बैठक 27 मई को बुलाने पर बात चल रही है। अभी तिथि पर सभी दलों की राय नहीं आई है। सबकी राय आने के बाद बैठक आयोजित कर राज्य में जातीय जनगणना कैसे करना है, इस पर निर्णय लिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर जातीय जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है। राज्य के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इसे लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि हम जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, बीजेपी इस मुद्दे पर विचार विमर्श कर रही है। हम जल्द फैसला करेंगे।

इससे पहले बीजेपी के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने दो दिन पहले कहा कि था कि बिहार और देश में जाति आधारित जनगणना की कोई जरूरत नहीं है। उन्‍होंने यह बात साफ तौर पर कही थी कि आरजेडी जिस तरीके से नीतीश कुमार पर दबाव बना रही वो ठीक नहीं है। उन्‍होंने कहा था कि विपक्ष के दबाव में सरकार नहीं चलेगी।

गौरतलब है कि राज्य में जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश ने कहा था कि जल्द ही ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाएगी और सब लोग बैठ कर अपना सुझाव देंगे। नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से हुई वन टू वन मीटिंग का भी जिक्र कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि जातीय जनगणना सरकार के स्तर पर सारी तैयारी जारी है। सभी का सुझाव लेकर ही आगे का काम किया जाएगा। इस पर देर होने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार यह भी कह चुके हैं कि बीच में चुनाव होने के कारण मौका नहीं मिला, लेकिन अब हमलोग जल्दी आपस में बात करके सबकी सहमति से एक दिन का डेट तय करेंगे।

बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह से राज्य में जातीय जनगणना को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना नहीं होने की स्थिति में पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करने की घोषणा तक कर दी है। वहीं सुशील कुमार मोदी ने भी बयान जारी कर कह चुके हैं कि बीजेपी के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है कि वो जातीय जनगणना के विरोध में है।

बिहार में जातिगत जनगणना की मांग काफी समय से चल रही है। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। हालांकि, केंद्र की मोदी सरकार जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं है, लेकिन बिहार में बीजेपी के समर्थन से चल रही नीतीश सरकार जातिगत जनगणना कराने की जिद पर अड़ी है।

देश में जाति आधारित जनगणना की मांग काफी पहले से हो रही है। आजादी से पहले साल 1931 में जातिगत जनगणना हुई थी, जिसके बाद से दोबारा नहीं हुई है। साल 1941 में जनगणना के समय जाति आधारित डेटा जुटाया जरूर गया था, लेकिन प्रकाशित नहीं किया गया। साल 1951 से 2011 तक की जनगणना में हर बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का डेटा दिया गया, लेकिन ओबीसी और दूसरी जातियों का नहीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024