परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में विभिन्न पदों पर होने वाले पंचायत उपचुनाव के नामांकन के बाद शनिवार से संविक्षा का कार्य शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ डा. संजय कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के पांच पंचायतों में होने वाले उप चुनाव को ले तीन पंचायतों में कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
इसमें एक महिला तथा तीन पुरुष प्रत्याशी शामिल थे जबकि पांच पंचायतों में नौ पदों पर चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि जतौर पंचायत में दो, टड़वा में एक और बिसवार में एक है। जहां पांच पद रिक्त रह गया है उनमें सोहागरा में एक, बिसवार में दो, पड़री में एक तथा जतौर में एक पद रिक्त रह गया है। बीडीओ ने बताया कि रिक्त पद होने की सूचना जिला मुख्यालय को भेज दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…