Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में एसडीओ व एसडीपीओ ने किया पॉकेटबंद भोजन का वितरण, रिक्शा चालक भोजन और फल पाकर हुए खुश

परवेज अख्तर/सिवान:- शहर में बेसहारा लोगों को पॉकेटबंद भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीवान के तत्वावधान में शुक्रवार की रात 19 वें दिन भी गरीब, लाचार, असहाय, ठेला और रिक्शा चालकों के बीच पॉकेटबंद भोजन, सुबह के लिए बिस्कूट और फल का वितरण किया गया। वितरण शहर के कई स्थानों पर जाकर और घूम घूम कर किया गया। शुक्रवार की रात वितरण की शुरुआत एसडीओ संजीव कुमार तथा एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय ने रिक्शा चालक को भोजन का पॉकेट देकर किए। इसके पहले पॉकेटबंद भोजन को खोल कर जांच की। साथ ही खाने की पॉकेट पर संतोष जताया।

दोनों अफसरों ने सोसल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए वितरण करने को कहा। इस मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित , राजा सिंह कॉलेज के प्रो. डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रो. श्यामशंकर प्रसाद गुप्ता, विकास कुमार सिंह जीशु, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महासचिव अरविंद कुमार पांडेय, डॉ. केपी सिंह, आकाश कुमार, मणिकांत पांडेय राजीव रंजन राजू, जमाले फारूक, मुस्ताक अहमद, अभिषेक सोलंकी , संतोष सिंह आदि विभिन्न स्थानों पर अलग अलग टीम में मौजूद थे। भोजन और फल वितरण 6 अप्रैल से हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024