भगवानपुर हाट

पोशाक व नैपकिन राशि की हेराफेरी का एसडीओ ने किया जांच

परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय में स्थित यदुसाह बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भगवानपुर हाट में मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना एवं नेपकिन के पैसे के वितरण में हुई हेराफेरी की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ महाराजगंज मंजीत कुमार ने शनिवार को की। इस विद्यालय में मुख्यमंत्री पोशाक योजना एवं नेपकिन के पैसा के वितरण वित्तीय वर्ष 2014- 15 एवं 16 के धांधली की शिकायत महम्मदपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा द्वारा जिलाधिकारी से की थी। उस वक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन प्रसाद थे। पोशाक एवं नेपकिन राशि के जांच के लिए एसडीओ ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के वितरण पंजी से छात्राओं से सीधे पूछताछ की, जबकि वित्तीय वर्ष 2015-16 के विद्यालय वितरण पंजी में छात्राओं से हस्ताक्षर करा लिया गया है, जिसको छात्राओं ने स्वीकार किया, लेकिन छात्राओं ने एसडीओ से बताया कि हस्ताक्षर कराने के बाद पैसा नहीं दिया गया। छात्राओं के बयान के आधार पर एसडीओ ने विद्यालय से 2015-16 की वितरण संचिका को जब्त कर अपने साथ ले गए तथा दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की बात कही। एसडीओ से मिलकर पोषाक राशि एवं नेपकिन राशि वितरण के बारे में छात्राएं पिंडरा निवासी तब्बसुम आरा, शहनाज खातून, भगवानपुर निवासी अलका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं पिंडरा निवासी पूजा कुमारी ने अपना बयान दिया। इस मौके पर एसडीओ ने बताया कि बालिकाओं के बयान एवं वितरण पंजी का अवलोकन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक नुरुद्दीन अंसारी एवं अनय शिक्षक के अलावा ग्रामीण वीरेंद्र सिंह, जलालुद्दीन आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026