Categories: पटना

कार्तिक पूर्णिमा, बालू, अवैध शराब और भूमि विवाद पर एसडीओ ने की बैठक

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
कार्तिक पूर्णिमा के गंगा नहान पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर सारण के मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने अनुमंडल के सभी सीओ और थानाध्यक्ष के साथ बुधवार को बैठक की । मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा की मौजूदगी में अनुमंडल कार्यालय में संपन्न बैठक में एसडीओ ने सभी सीओ और थानाध्यक्ष को गंगा नहान पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया । इसके पूर्व एसडीओ ने अनुमंडल के सभी सीओ से भीड़ भाड़ वाले प्रमुख घाट और वहा आयोजित होने वाले मेला की जानकारी ली ।उक्त सभी घाट पर सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम के बारे में भी पूछा । एसडीओ ने कार्तिक पूर्णिमा के गंगा नहान पर सभी सीओ और थानाध्यक्ष को प्रभावी रूप से सक्रिय रहने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

वही कहां है कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नही होनी चाहिए । बैठक में अवैध रुप से बालू के परिचालन, अवैध शराब की बिक्री और भूमि विवाद को लेकर भी एसडीओ ने चर्चा की। बिना चालान के बालू परिवहन और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी रुप से लगाम लगाने को कहा। मौके पर डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने सभी को निर्देशित करतें हुए कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में सतर्क और चौकस रहेंगे किसी भी स्थिति में प्रशासन हर क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था को सुदृढ़ रखेंगे और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान देंगे। बैठक में अनुमंडल के सभी अंचल से सीओ, थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026