परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज अनुमंडल के सभागार में महाराजगंज के एसडीओ रामबाबू कुमार ने इंटर परीक्षा केंद्रों पर तैयारी की समीक्षा बैठक की . महाराजगंज अनुमंडलीय शहर में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं . जहां 10 110 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे . परीक्षा दो पाली में होगी . पहली पाली में 4090 दूसरी पाली में 6020 परीक्षार्थी शामिल होंगे . परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो , परीक्षा कदाचार मुक्त हो ,इसके लिए विन्दुवार सभी सात केंद्राधीक्षकों से विचार विमर्श किया गया . एसडीओ ने साफ शब्दों में कहा सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की जद में परीक्षा होगी . किसी भी परीक्षा कक्ष से परीक्षार्थी परीक्षा में नकल करते पकड़े जाएंगे परीक्षा कक्ष के वीक्षक जिम्मेवार होंगे . कार्रवाई में किसी प्रकार की कोताही नहीं कि जाएगी . परीक्षा बोर्ड के नियम के अनुसार परीक्षार्थी को जुत्ता पहन कर परीक्षा हॉल में नहीं जाना है . केंद्र पर थ्री लेयर में जांच की बात बताई गई . पूरे परीक्षा केंद्र की जिम्मेवारी केंद्राधीक्षक की होगी .
कौन – कौन स्कूल / कॉलेज होंगे परीक्षा केंद्र :
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…