Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपने अनुभव से सभी का सहयोग करने वाले व्यक्ति रहे एसडीओ जितेंद्र

परवेज़ अख्तर/सिवान :- पथ निर्माण विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने के बाद अवकाश प्राप्त करने वाले एसडीओ जितेंद्र कुमार सिंह को कार्यपालक अभियंता प्रभाष चंद्रा ने सम्मानित कर विदा किया। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार व बेदाग पदाधिकारी के रूप में जितेंद्र बाबू ने 32 वर्षों की सेवा पूर्ण की है। इन्होंने अपने अनुभव से सभी का हर समय मदद किया। दूसरे डिवीजन के काम को भी अपना समझ कर कराया। सरकार की 50 साल पर सेवानिवृत्त करने की चल रही योजना पर उन्होंने कहा कि अब हर कर्मी चाह रहा है कि जल्द से जल्द हमारी सेवा पूर्ण हो जाए, क्योंकि कार्यकाल में कार्यों को लेकर बहुत मानसिक तनाव जैसी स्थिति रहती है। मौके पर सभी एसडीओ, सहायक अभियंता, कैशियर कुंदन सिंह सहित कई विभाग के कर्मी शामिल थे। स्वास्थ्यकर्मी को दी गई विदाई।

हुसैनगंज प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचडब्ल्यू मो. शमीम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें उपहार देकर कार्यकाल की सराहना की गई। बताया जाता है कि हुसैनगंज दक्षिण मोहल्ला निवासी मो. शमीम 1 अक्टूबर 1980 से हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचडब्ल्यू के पद पर सेवा दे रहे थे। मौके पर मो. शमीम ने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया तथा 30 साल के कार्यकाल में कर्मियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त की। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी रामनरेश पाठक, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अलाउद्दीन, चिकित्सक एच. रहमान, अभिनव विशाल, डॉ. गुलाम साहब, लैब टेक्नीशियन पांडेय, विनोद वर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026