Categories: पटना

नालंदा शराब कांड में सर्च ऑपरेशन जारी….DGP ने की जांच टीम गठित….मध निषेध विभाग के IG, गृह विभाग के सचिव समेत IG पहुंचे बिहारशरीफ, 6 लोग गिरफ्तार…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब पीने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद से सूबे में एक ओर जहां सियासी तापमान बढ़ गया है वही दूसरी तरफ सरकार भी ताबड़तोड़ एक्शन में जुट गई है। नालंदा शराब कांड मामले में DGP ने जांच टीम गठित की है. जांच के लिये ADG लॉ एंड ऑर्डर और IG मद्य निषेध अमृत राज खुद नालंदा पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. इसी कड़ी में राजधानी पटना से जहरीली शराबकांड मामले में बड़ा सरकारी अमला मामले की तहकीकात खातिर बिहार शरीफ पहुंचे है।इस अमले मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग के सचिव, ADG लॉ ऑर्डर, मद्य निषेध के IG, पटना प्रक्षेत्र के आईजी समेत तमाम वरीय अधिकारी शामिल है। अधिकारियों का दल जहां छोटी पहाड़ी के पहाड़तल्ली इलाके जो घटनास्थल चिन्हित किया जा रहा है का बेहद सूक्ष्मता से मुआयना किया। वहीं घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने वाले इन उच्च अधिकारियों के अमले ने न केवल मीडिया से परहेज किया बल्कि सवालों के बाबत आश्चर्यजनक खामोशी अख्तियार किए रहा।

घटना के बाबत पत्रकारों द्वारा तमाम पूछे जा रहे सवालों के बाबत बिल्कुल मौन रहे अधिकारियों ने कुछ ऑन रिकॉर्ड नही बोल। लेकिन बहुत कुरेदने पर ADG लॉ एंड आर्डर ने ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत में बताया की हम लोगों ने अब तक जहरीली शराब कांड मामले में अबतक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही जारी इलाके के बेहद बारीकी से किए जा रहे काम्बिंग ऑपरेशन भारी मात्रा में शराब भी बरामद किया है। साथ ही इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष को निलंबित किया गया है। लगातार छोटी पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।

इस इलाके में तमाम सरकारी अमले को लगाया गया है। राजस्व विभाग की टीम व उत्पाद विभाग की टीम पूरे पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात है। साथ ही इस बसावट में बने तमाम घरों के कागजात व सरकारी दस्तावेज की सूक्ष्मता से जाँच खातिर राजस्व विभाग अधिकारी अतुल कुमार और स्वाति सौरभ के नेतृत्व में दस्ते को लगाया गया है। पूरे इलाके में पुलिस की बड़ी संख्या में मौजूदगी है और ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024