Siwan News

सेक्टर पदाधिकारी अनुसूचित जाति एवं कमजोर टोले मे करेंगे भ्रमण

परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को बीडीओ रीता कुमारी की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जाति एवं कमजोर वर्ग के टोले का भ्रमण करने एवं मतदाताओं को मतदान के लिए वोटरों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में लागू आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 14 सेक्टर बनाए गए हैं। जिन्हें निवार्चन कार्य संबंधित कार्यों को शत प्रतिशत लागू कराएंगे। सेक्टर पदाधिकारी विशेष रूप से भदेह समूह के मतदाताओं (कमजोर वर्ग के मतदाता) की पहचान करेंगे। उनकेे नाम, मोबाइल आदि का रिपोर्ट देंगे। बूूूथों पर बिजली, रैंप, शौचालय आदि का रिपोर्ट देंगे। कोषांग के आदेश के आलोक में सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के मतदाताओं के बीच भ्रमण कर विश्वास पैदा करेंगे, जिससे क्षेत्र की मतदाताओं को मतदान के दिन पूर्ण सुविधा प्राप्त हो। भेदता बूथ संख्या 205, 209, 212, 214, 219, 221, 225, 241, 273, 274, 278, 280 एवं बूथ संख्या 312 को भेदत बूूूथों के लिए चिह्नित किया गया है। सेक्टर पदाधिकारी को नजरी नक्शा, नाम, मोबाइल आदि की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026