✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनिष्क बिहार कालोनी में रविवार की अल सुबह प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने गई पुलिस को देखकर प्रेमी ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिला के पिपरवाड़ थाना क्षेत्र के पचड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक अरुण कुमार के बहनोई थाना क्षेत्र के अखैनिया निवासी दिनेश राम सपरिवार कनिष्क बिहार कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार की सुबह झारखंड पुलिस स्थानीय थाना की पुलिस के साथ युवती को बरामद करने के लिए पहुंची, उसी दौरान प्रेमी-प्रेमिका छत पर जाकर छिप गए।
इस दौरान पुलिस अरुण के बहनोई व बहन को अपने साथ लेकर जाने लगी।घर से बाहर निकलकर बहन-बहनोई से पुलिस को कड़ाई से पेश आते देख उसने छत से छलांग लगा दी।इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद झारखंड पुलिस पुन: घर में प्रवेश कर मकान की छत से ही प्रेमिका को बरामद करते हुए अपने साथ लेकर चली गई। मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची की पुलिस टीम द्वारा रातु थाना कांड संख्या के अनुसंधान एवं अपहृता की बरामदगी हेतु मुफस्सिल थाना की पुलिस के मदद से छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक अवासीय मकान से कांड के अपहृता को बरामद किया गया।जबकि अपहरणकर्ता भागने के क्रम में छत से कूद गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…