छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के गोढना स्टेडियम में आयोजित चौहान किक्रेट टूर्नामेंट में पचरूखवा और सहवा नवादा के बीच आयोजित टूर्नामेंट में सहवा ने रोमांचक मैच खेल मैच पर कब्जा जमा लिया। मैच का उद्घाटन सोनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि आप सभी खेल को खेल की भावना से खेलें और पंचायत समेत प्रखंड का नाम रौशन करें।
खेल से स्वस्थ जीवन की शुरुआत होती है। मुखिया प्रतिनिधि ने टाॅस कराया जिसमें पचरुखवा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पारी की शुरुआत में 13 ओवर के मैच में सभी विकेट गंवाकर 81 रनों का लक्ष्य रखा जिसकी जबाबी पारी खेलते हुए सहवा ने 7 ओवर में ही बिना कोई बिकेट गवाए मैच पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के निहाल कुमार को दिया गया। मौके पर मैच के आयोजनकर्ता दिग्विजय सिंह के साथ सहयोगी चंचल सिंह समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…