परवेज अख्तर/मैरवा/सिवान : उत्तर प्रदेश से शराब लेकर सिवान जा रही सेंट्रो कार को पुलिस ने शराब समेत जब्त कर लिया। कार में 25 कार्टन में 1200 बोतल शराब थी।पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। धंधेबाज कार छोड़ कर भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हे पकड़ने के लिए दूर तक पीछा किया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से गुठनी होकर एक सेंट्रो कार सिवान जा रहा है।पुलिस सूचना मिलते ही मैरवा थाना सीमा के बभनौली के निकट वाहन जांच मे जुट गई। इसी दौरान एक सेंट्रो कार डब्लूबी 42 जे 3577 आती हुई दिखाई पड़ी। पुलिस को देख कार चालक ने बभनौली पेट्रोल पंप के निकट कार रोक दी और उसमें सवार चालक समेत सभी धंधेबाज खेत की तरफ भागने लगे। पुलिस पैदल ही उनका पीछा करने लगी। लेकिन सभी भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया। कार से 25 कार्टन में रखे 1200 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर मालिक, चालक और उस पर सवार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। [sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…