Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मवेशी से लदा पिकअप जब्त, चार गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के हकमा कोल्ड स्टोर के पास से रविवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर जीबी नगर पुलिस ने 38 मवेशी से लदा कंटेनर ट्रक (एनएल 01 ए ए 4355) को चालक एवं तीन मजदूरों के साथ जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरगंज गांव निवासी सोनू खान के पुत्र अरमान खान तथा मजदूर बंगाल राज्य के मालदा थाना क्षेत्र के मंसूर अली के पुत्र हैदर अली, नासिर हुसैन तथा बकर अली के रूप में की गई है। बता दें कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव निवासी अफरोज खान तथा ट्रक मालिक मो. महताब आलम खान के द्वारा क्रूरता पूर्वक ट्रक में लादकर मवेशियों को तस्करी के लिए भेजा जा रहा था। गिरफ्तार ट्रक चालक के पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये नकद बरामद की है। कंटेनर ट्रक में क्रूरतापूर्वक 38 मवेशियों को लादने के दौरान तेतहली गांव से तरवारा तक पहुंचने के दौरान ही दम घुटने से एक मवेशी की मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि रोज की भांति पशु तस्कर तस्करी करके जीबी नगर थाना होते हुए मुजफ्फरपुर जा रहे थे, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़हरिया से बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग होकर तस्करी को कंटेनर ट्रक से पशु को लाया जा रहा है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंटेनर ट्रक चालक तथा तीन मजदूर को पकड़ लिया तथा कंटेनर सहित पशुओं को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने क्रूरतापूर्वक पशु तस्करी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार अरमान खान, बकर अली, नाजिर हुसैन तथा हैदर अली को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी पशु तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक टीम का गठन कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने में जुट गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026